
छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस नहीं हुआ, तो भामिपा बिहार में निकालेगी रथ यात्राः धनेश्वर
मधुबनी- 30 जुलाई। भारतीय मित्र पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कहा कि केन्द्र सरकार छात्रों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। केन्द्र सरकार ने कहा था कि हम आन्दोलन में शामिल छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे वापसी लेंगे। परंतू ऐसा नहीं करके छात्रों को घर से उठाकर उनके ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है, उन्हें अपराधी बना रही है, उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है। श्री महतो ने कहा कि आरएसएस के गुंडो ने दिल्ली जंतर मंतर पर किस तरीके से प्रोटेस्ट को खराब करने की कोशिश की। कई व्यक्तियों का लाठी डंडों से सर फोड़ा। दिल्ली पुलिस की भैंस में बिना बैच वाले वर्दी वाले गुंडे मिले। वहीं महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। उनके प्राइवेट पार्ट को छुआ। महाराष्ट्र में भी कुछ इसी तरह की घटना देखने को मिली। वहीं बिहार के सिवान में एके-47 से छात्रों के ऊपर फायरिंग की गया और आंसू गैस के गोले छोड़े गये। इस तरह का आदेष देने अधिकारियों और फायरिंग करने वाले जवान पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होने कहा कि लगता नहीं कि केन्द्र में अब सरकार नाम की कोई चीज रह गयी है।
श्री महतो ने कहा कि आरएसएस की सच्चाई देश का बच्चा-बच्चा जान गया है कि यह कोई राष्ट्र के हित का संगठन नहीं है, बल्कि यह एक आतंकी संगठन है। देश में छोटे-छोटे बच्चों को आतंकी ट्रेनिंग दे रहा है। अपने ही देश में एक दूसरे के प्रति नफरत पैदा करने का काम आरएसएस संगठन कर रही है, क्योंकि 100 सालों के इतिहास में आरएसएस ने किसी भी युद्ध में सीमा पर हिस्सा नहीं लिया है, बल्कि अपने ही देश में एक दूसरे को लड़वाने का काम किया है। अब आरएसएस के लोग सरकार में शामिल है। तथा उनकी करतूत और उनके बोली वचन से नही लगता कि यह कोई राजनीतिक पार्टी के लोग हैं। श्री महतो ने कहा कि अगर केंद्र सरकार अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आई, तो देश के गांव-गांव में एक-एक व्यक्ति उनके खिलाफ हो जाएगा और इनको भगाने का रास्ता तक नहीं मिलेगा।
उन्होने कहा कि समय रहते केंद्र सरकार छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस नहीं लेती है, तो भारतीय मित्र पार्टी पूरे बिहार में रथ यात्रा करेगी और लोगों तक उनकी घिनौनी करतूत पहुंचाई। मौके पर पार्टी महिला सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बीना देवी,प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार महतो,दिलीप महतो,संतोष चौधरी,रामबाबू चौधरी,उमेश भंडारी,मोहम्मद अल्लाम,मोहम्मद जावेद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



