विश्व

अमेरिका-ईरान में सैन्य टकराव तेज, होर्मोजगन में तीन नागरिकों की मौत, वाशिंगटन के सहयोगी देशों पर हमले

तेहरान/वाशिंगटन- 18 जुलाई। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी जंग के रुकने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे। अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं। ईरान ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सटे होर्मोजगन प्रांत में शनिवार सुबह हुए हमलों में कम से कम तीन नागरिक मारे गए हैं और आठ अन्य घायल हुए हैं। सेंटकॉम ने इस दावे को झुठलाते हुए कहा कि दो तेल टैंकर होर्मुज में माइंस (बारूदी सुरंगों) से टकरा गए। इससे विस्फोट हुआ है। ईरान की सेना का कहना है कि उसने बहरीन, जॉर्डन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

अल जजीरा, सीएनएन, गल्फ न्यूज और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, तस्नीम समाचार एजेंसी ने ईरान की सेना के हवाले से कहा कि कुवैत और जॉर्डन में अनेक अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं। ईरान ने चेतावनी दी कि उसके हमले और तेज होंगे। बंदर अब्बास के अधिकारियों ने बिजली सुविधा केंद्रों और रेलवे स्टेशन पर हमलों की जानकारी दी है। इस टकराव से खाड़ी क्षेत्र में भी तनाव बढ़ गया है। कतर ने कहा कि उसने दोहा के पास एक मिसाइल हमले को रोका। कतर ने उन दावों को बेबुनियाद बताया कि वह ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के लिए सहमत हो गया है। दुबई के अधिकारियों ने डाउनटाउन दुबई में विस्फोटों के दावों को खारिज कर दिया है।

सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर सेना ने ईरान पर लगातार सातवीं रात हमले किए। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि बीते कुछ घंटों की तुलना में अमेरिका के हवाई हमले तेज हो गए हैं। मध्य शहर यज्द और दक्षिणी शहरों लार, अहवाज, सिरिक, बुशहर, बंदर अब्बास और दराब में धमाके हुए हैं। केशम द्वीप पर भी लगातार दूसरी रात धमाके हुए हैं। होर्मोजगन प्रांत के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी हवाई हमलों में प्रांत के दो पुलों और एक सुरंग को निशाना बनाया गया। होर्मोजगन के डिप्टी गवर्नर ने बताया कि शनिवार तड़के प्रांत में कई जगहों पर हुए हुए हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

आईआरजीसी का कहना है कि बुशहर के ऊपर एक एमक्यू-9 ड्रोन को ट्रैक कर मार गिराया गया। यही नहीं, उत्तरी हिंद महासागर में अमेरिकी जहाज को ‘शोर-टू-सी’ (तट से समुद्र में मार करने वाली) क्रूज मिसाइल से निशाना बनाया। आईआरजीसी ने बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने की पुष्टि भी की है। आईआरजीसी ने दावा किया कि अमेरिकी सेना समर्थित चार जहाजो ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश की, जिन्हें मिसाइल और ड्रोन के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान वहीं रोक दिया गया। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में बारूदी सुरंगों वाले रास्ते से गुजरने के बाद दो तेल टैंकरों में धमाका हुआ और उनमें आग लग गई।

तस्नीम के अनुसार, ईरान की सेना ने कुवैत और जॉर्डन में कई अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचा स्थलों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए हैं। इन स्थलों में कैंप उदैरी (कुवैत) गोला-बारूद का डिपो, अली अल सलेम बेस (कुवैत) मुख्यालय की इमारतें, गोला-बारूद डिपो और पास के जोड़ने वाले पुल, मुवाफक साल्टी, अल अजराक एयर बेस (जॉर्डन) और सैन्य ईंधन टैंक पर जोरदार हमला किया गया है। इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद मोजेतबा खामेनेई के सीनियर मिलिट्री एडवाइजर मोहसिन रेजाई ने चेतावनी दी कि अगर 14-सूत्रीय समझौते के टूटने के बाद अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक के खिलाफ चल रहे संघर्ष और सैन्य अभियान को जारी रखता है तो तेहरान जवाबी हमलों से आगे बढ़कर कार्रवाई करेगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!