
BIHAR:- अंतर्राज्यीय समूह लोन साईबर ठगी का खुलासा, ठग दंपत्ति गिरफ्तार
मधुबनी, 15 जुलाई। मधुबनी जिला के नगर थाना क्षेत्र के हराजगंज गुड्डी गाछी वार्ड संख्या-27 की एक महिला द्वारा साईबर ठगी से संबधित एक आवेदन साईबर थाना, मधुबनी को प्राप्त हुआ। इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए साईबर थाना मधुबनी द्वारा कांड दर्ज गया। उक्त मामले को पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) द्वारा गंभीरता से लेते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी आसूचना संकलन के आधार पर छापामारी के क्रम में रहिका थाना क्षेत्र से एक महिला एवं उनके पति विजय चंद्र पाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया। विधिवत तालाशी के क्रम में इनके पास से बैंक पासबुक, माबाईल, मोहर, चेकबुक बरामद किया गया हैं।
पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में दोनों के द्वारा बताया गया कि समूह लोन के नाम पर विभिन्न महिलाओं का बैंक खाता खुलवाकर, एटीएम, चेकबुक एवं अन्य कागजात तथा महिलाओं के नाम पर नया सीम लेकर अपने पास रख लेते हैं एवं विभिन्न राज्यों (असम, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक एवं अन्य राज्य) के संगठित साइबर अपराधियों से मिलकर करोड़ो रूपया का साइबर ठगी का घटना को अंजाम देते हैं। वर्तमान में इनके बैंक खाता पर कुल 91 साइबर शिकायत भी दर्ज है। बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए गिरफ्तार ठग दम्पत्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं। इस गिरोह में संलिप्त अन्य सदस्यों के बारे में भी पता किया जा रहा हैं एंव अन्य विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं। गिरफ्तार अभियुक्त में नगर थाना क्षेत्र के राम चौक निवासी विजय चंद्र पाल एवं एक महिला शामिल है। उसके पास से बैंक का 53 पासबुक,चार मोबाईल,22 मोहर, 47 चेक बुक पुलिस ने बरामद किया है।



