
बिहार
MADHUBANI:- चेन्नई की कंपनी में 37 छात्रों को रोजगार के लिए किया गया चयन
मधुबनी- 14 जुलाई। झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के अररियासंग्राम में स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम आई.टी.आई. अररियासंग्राम में सोमवार को चेन्नई की फ्यूरसिया एमिनेशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड के लिए प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गयी। कैंपस चयन प्रक्रिया में कुल 57 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से 32 छात्रों का चयन कंपनी में रोजगार के लिए किया गया । चयनित छात्रों में खुशी का माहौल है।
संस्थान के निदेशक कुमार चंद्रशेखर,प्रधानाचार्य संतोष कुमार, तथा अन्य प्रशिक्षक लक्ष्मण कुमार कामत,मुकेश कुमार मंडल ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ना संस्थान की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय समय पर प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से प्लेसमेंट आयोजित की जाती रहेगी। प्लेसमेंट प्रक्रिया कंपनी के एचआर हेड एंटनी दीपक, लर्नर मैनेजर सत्यव्रत तथा रिसोर्सिंग विभाग (बिहार) के मनोज कुमार की देख रेख में संपन्न हुई।



