
MADHUBANI: सरकारी अतिक्रमित जमीन को मुक्त कराने की मांग को लेकर होगा चरणबद्ध आंदोलन: संजीव
मधुबनी- 11 जुलाई। शहर के 13 नंबर गुमती के निकट पुल, रांटी चौक से पहले गैरेज के पास एक पुल सहित आसपास के अन्य पुलों की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने की मांग को लेकर राजनगर अंचल कार्यालय पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए शहर विकास समिति के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि पुल-पुलियों की सरकारी जमीन का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ दो साल पूर्व भी समाहरणालय के समक्ष शहर के लोगों द्वारा धरना दिया गया था। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सका।
उन्होंने बताया कि राजनगर अंचल के तहत 13 नंबर गुमती स्थित कई सरकारी पुल की जमीन अतिक्रमित होने से इलाके के पानी का बहाव पिछले कई सालों से बाधित है। अतिक्रमण से पहले बारिश का पानी इसी पुल के नीचे होकर गुजरता था।अतिक्रमण खाली कराने के प्रति को लेकर राजनगर अंचल प्रशासन उदासीन बना है। समिति के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पुल-पुलियों की सरकारी जमीन की मापी कराया जाना चाहिए।सरकारी जमीन को रैयती साबित कर जमीन की खरीद-फरोख्त को बढ़ावा देने वालों पर कानूनी कार्रवाई किया जाना चाहिए।


