विश्व

फ्रांस ने ईरान विरोधी रैली पर रोक लगाई

पेरिस- 01 जुलाई। फ्रांस ने राजधानी पेरिस में प्रस्तावित ईरान विरोधी रैली पर सुरक्षा कारणों से रोक लगा दी है। यह कार्यक्रम ईरान विरोधी संगठन नेशनल काउंसिल ऑफ रेजिस्टेंस’ (एनसीआरआई) की राजनीतिक शाखा द्वारा आयोजित किया जा रहा था लेकिन इसे शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही रद्द कर दिया गया।

ईरान की सरकारी समाचार मीडिया संगठन प्रेस टीवी के अनुसार फ्रांसीसी पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी थी कि देश-विदेश में बढ़ते तनाव के बीच इस कार्यक्रम से सुरक्षा जोखिम और हिंसा भड़कने का अंदेशा है। अधिकारियों ने कहा कि हालात “अस्थिर और संवेदनशील” हैं इसलिए रैली की अनुमति नहीं दी जा सकती।

एनसीआरआई को ईरान समर्थित संगठन पीपल्स मुजाहिदीन ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ़ ईरान (पीएमओआई/एमकेओ) की राजनीतिक शाखा माना जाता है। ईरान सरकार ने इस संगठन को लंबे समय से आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया हुआ है।

सुरक्षा रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ईरान के अपदस्थ शाह के बेटे रेजा पहलवी के राजशाही समर्थक समूह और पीएमओआई समर्थकों के बीच तनाव बढ़ रहा था। खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई कि यह टकराव हिंसक झड़पों में बदल सकता है।

रिपोर्टों के अनुसार, कुछ सोशल मीडिया गतिविधियों और वीडियो में हथियारों के प्रदर्शन और धमकियों का भी उल्लेख था, जिसमें प्रदर्शन को रोकने या निशाना बनाने जैसी बातें सामने आईं। इसी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हस्तक्षेप करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने का फैसला लिया।

अधिकारियों ने बताया कि हिंसा, बम धमाके की धमकी और सार्वजनिक सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए पुलिस ने स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।

सुरक्षा समीक्षा में यह भी कहा गया कि विभिन्न ईरान-विरोधी गुटों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कट्टर बयानबाज़ी ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है।इस घटना के बाद फ्रांस में राजनीतिक प्रदर्शन और विदेशी समूहों की गतिविधियों को लेकर सुरक्षा और निगरानी को और सख्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button