
MADHUBANI: नगर भवन में गीत-संगीत, नाटक और राधा-कृष्ण की मनमोहन प्रस्तुति ने खूब बटोरी तालियां
मधुबनी-21 जून। विश्व संगीत दिवस पर जन जागरण युवा समिति मधुबनी द्वारा संचालित जागरण संगीत कला महाविद्यालय का 25वां वर्षगांठ और मधुबनी संगीत घराना के 211 वर्षगांठ पर सांस्कृतिक महोत्सव सह मिथिला आइडल सम्मान समारोह का आयोजन नगर भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विधायक माघव आनंद, जिला जन संपर्क अधिकारी परिमल कुमार, नवामि गंगे परियोजना पदाधिकारी, अमित आनंद, राजकीय शिक्षक सम्मान प्राप्त संगीत शिक्षक, डॉ. शिव नारायण मिश्रा, संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के आचार्य,वीर सनातन पूर्णेंदु राय, प्रसिद्ध कवि सुभाषचंद्र स्नेही, संगीत शिक्षक बिरजू मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक माधव आनंद ने कहा कि भारतीय लोक कला संस्कृति की हिफाजत करना हम सभी का कर्तव्य है। जिला जनसंपर्क अधिकारी परिमल कुमार ने कहा कि नुक्कड़ नाटक दल के प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रहा। मृत्युंजय साह पिंटू के लेखक सह निर्देशन में नारी सशक्तीकरण और शिक्षा पर आधारित नाटक ‘चंदा’ का सफल मंचन किया गया। नाटक में गुंजा सिंह, प्रीति झा, मनोज राम आजाद, मृत्युंजय साह, पिंटू रौशन कुमार, दीपू कुमार यादव, मनजीत गुप्ता, सुनील कुमार नायक ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में छोटे-छोटे प्रतिभावान बच्चों का बेहतरीन प्रस्तुति देखकर मन मुग्ध हो गया।
वहीं, कार्यक्रम के दूसरे सत्र में कलाकारों द्वारा मनमोहन प्रस्तुति दी गई। गीत, संगीत, नाटक, भाव नृत्य, राधा कृष्ण की प्रस्तुति दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। चंदा नामक नाटक सराहनीय रहा। वहीं, पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मिथिला पेंटिंग कलाकार शिवन पासवान, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर कलाकारो को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम मे लगभग 200 कलाकार शामिल हुए। चित्रकला प्रतियोगिता में 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।चित्रकला के निर्णायक मंडली में कमलेश राय, दयाशंकर झा, गोविंद कुमार ने अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन प्रेरणा कुमारी ने की।धन्यवाद ज्ञापन सचिव मंजरी मिश्रा ने की।



