
MADHUBANI: बारिश से शहर के 80 प्रतिशत इलाके में जलजमाव, मानसून से पूर्व केनालों की सफाई पर सवाल
मधुबनी – 20 जून। मानसून से पूर्व केनालों की सफाई पर सवाल खड़ा कर रहा है। शहर के विनोदानंद झा कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, बिजली कॉलोनी, प्रगति नगर कॉलोनी, कोर्ट परिसर स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर, कीर्तन भवन रोड गदियानी चौक, महाराजगंज, सूड़ी स्कूल चौक, गोशाला रोड, निजी बस पड़ाव सहित अन्य क्षेत्रों में कई दिनों तक जलजमाव बनी रहती है। कुछ घंटों की बारिश से शहर के 80 प्रतिशत इलाका में जलजमाव की समस्या आम हो चुकी है। खासकर शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या कई दिनों तक बनी रहती है। नगर निगम क्षेत्र में शामिल नया इलाको से जलनिकासी की समस्या दूर करने में निगम प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गया है। शहर के निचले इलाके के कालोनियां और गली-महोल्लों से जलजमाव पर काबू पाने में निगम का दम निकल रहा है।
जलनिकासी की वर्तमान व्यवस्था से लोगों की परेशानी कम नहीं हो रहा है। शहर के नाला विहीन मोहल्लों में सड़क पर पानी का बहाव होता है। कोर्ट परिसर जाने वाली सड़क के अलावा अनुमंडल कार्यालय, जिला निबंधन कार्यालय के निकट जलजमाव की बनी रहती है। शहर के तिलक चौक से माल कचहरी होकर गोशाला रोड जाने वाली सड़क पर जलजमाव बना है।जलधारी चौक से संस्कृत उच्च विद्यालय जाने वाली सड़क पर पानी के साथ गंदगी से पैदल चलना दूभर हो रहा है।
इधर, स्थानीय रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज स्थित रेलवे का नाला जाम होने से कॉलोनी का जलनिकासी बाधित है। ओवरब्रिज के निकट डायवर्सन के नीचे पाइप मिट्टी से भर जाने से पानी की निकासी नहीं हो रहा है। शहर के करीब 60 फीसद नाला का पानी राज केनाल होते हुए रेलवे केनाल में मिलता है। यह आगे चलकर रेलवे गुमटी के निकट वाट्सन केनाल में मिलता है। रेलवे केनाल की समुचित सफाई नहीं होने से कॉलोनी की जलनिकासी बाधित है।



