
बिहार
बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना होगी विशेष प्राथमिकता: थानाध्यक्ष
मधुबनी- 18 जून। पुलिस इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने बुधवार की देर शाम बेनीपट्टी थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। एसएचओ अनूप कुमार ने एडिशनल एसएचओ संजय कुमार सिंह से पदभार ग्रहण कर क्षेत्र के संबंध में जानकारी ली। बताया कि, क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी विशेष प्राथमिकता में होगी, साथ ही असामाजिक तत्वों पर नकेल कसा जाएगा।
गौरतलब है कि मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने गत दो दिन पूर्व जिले के कई एसएचओ का तबादला किया है। इसी क्रम में सेवानिवृत्त के अंतिम समय में थे एसएचओ शिवशरण साह का भी तबादला जिला लोक शिकायत कोषांग में कर दिया गया। जबकि, लदनिया के एसएचओ अनूप कुमार को बेनीपट्टी थाना की कमान दी गई।



