
MADHUBANI: कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी कराने के दौरान पीड़ित ने किया आत्मदाह का प्रयास, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती
मधुबनी, 16 जून। जिले के बेनीपट्टी अंचल के सलहा पंचायत के वार्ड संख्या-05 अधवारी गाँव में कोर्ट के आदेश पर दखल दिहानी कराने के दौरान पीड़ित राजिंद्र ठाकुर ने पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास कर लिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौकै पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस बलों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी गयी है।
ईधर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि बेनीपट्टी थाना अंतर्गत अधिवारी गांव के वार्ड संख्या-05 में एक दखल देहानी में 35 पुलिस कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी बेनीपट्टी एवं न्यायालय कर्मी के द्वारा शांति पूर्ण तरीके से दखल देहानी कराया जा रहा था। जहां अचानक राजिंद्र ठाकुर अपने घर के अंदर से दूसरा पक्ष के द्वारा आग लगता हुआ बाहर निकले वाली बात बताई गई। ग्रामीण एवं पुलिस के सहयोग से राजिंद्र ठाकुर का आग बुझाया गया। उसके बाद पुलिस वाली गाड़ी से आग से जले व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उक्त इलाजरत है। उसके बाद गाँव के लोग इकट्ठा होकर कोर्ट के कर्मी के साथ हाथापाई की, फिर पुलिस की सुरक्षा में उसे बाहर निकाला गया। एसडीएम और एसडीपीओ बेनीपट्टी घटनास्थल पर हैं। अभी गांव में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



