
मधुबनी में पटेल सेना के कार्यक्रम में शामिल होंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार : राजीव
मधुबनी- 16 जून। पटेल सेना के तत्वावधान में मधुबनी शहर में जून के अंत में सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को शामिल होने की संभावना है।
इसकी जानकारी देते हुए पटेल सेना के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राय ने बताया कि प्रस्तावित सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम की पहल शुरु कर दी गई है। इसके लिए पटेल सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार राय ने बताया कि समाज के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक चेतना जागृति और सामाजिक एकता के लिए पटेल सेना बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार जागरूकता कार्यालय आयोजित की जाती रही है। समाज के शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए मुखर होकर आवाज उठाना जाता रहा है। समाज के युवाओं को उचित शिक्षा, करियर गाइडेंस और खेलकूद के मंच प्रदान करना और महिला सशक्तीकरण पटेल सेना का मुख्य उद्देश्य रहा है।



