
MADHUBANI:- पथ निर्माण मंत्री ने किया सड़क निर्माण का कार्यारंभ, संतुनगर से बूबना उद्यान तक अतिक्रमण हटाने में आई तेजी
मधुबनी- 12 जून। शहर में दो सड़क निर्माण को लेकर सड़क व नाला कीततटत अतिक्रमित जमीन खाली तेजी आ गई है। इन दो सड़क में आरके कॉलेज गेट से संतुनगर चौक से बूबना उद्यान तक तथा सिंघानिया चौक, स्टेडियम चौक, महराजगंज चौक से होते हुए सूड़ी हाई स्कूल तक सड़क शामिल है। बतादें कि आरके कॉलेज गेट से संतुनगर चौक, बूबना उद्यान तक सड़क निर्माण का शुभारंभ गुरुवार को पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेन्द्र द्वारा किया गया। इस सड़क पर खासकर संतुनगर चौक से बूबना उद्यान तक अतिक्रमण खाली में तेजी आ गई है। इस सड़क पर करीब तीन दर्जन दुकान, मकान अतिक्रमण के चपेट में आ गया है। यहां के लोग अपने स्तर से मजदूर रखकर अतिक्रमण खाली कर रहे है।
लोगों ने बताया कि अतिक्रमण खाली करने के लिए विभागीय स्तर पर नोटिस दिए गए है। नोटिस के आधार परअतिक्रमण खाली कर रहे है। लेकिन नोटिस दिए जाने के बाद भी सड़क के पूरव में पक्का मकान बना चुके लोग अतिक्रमण खाली नहीं कर रहे है। इधर, सिंघानिया चौक, स्टेडियम चौक, महराजगंज चौक से होते हुए सूड़ी हाई स्कूल चौक तक सड़क निर्माण के लिए शहर के गांधीचौक से सूड़ी स्कूल चौक तक अतिक्रमण खाली कराने के लिए नगर निगम द्वारा अनेकों लोगों को नोटिस जारी किया गया है।नोटिस में निर्धारित अवधि तक अतिक्रमण खाली करने का आदेश दिया गया है। आदेश में खुद से अतिक्रमण खाली नहीं करने वालों से कानूनी कार्रवाई और जुर्माना वसूली का निर्देश दिया गया है।



