
भारती मेहता को MLC प्रत्याशी घोषित किए जाने से JDU कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल
मधुबनी- 06 जून। राज्य 20 सूत्री सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता सह महिला प्रदेश अध्यक्षा डा. भारती मेहता को बिहार विधान परिषद सदस्य के लिए जदयू द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर जिले के जदयू नेताओं ने खुशी जाहिर की है। शनिवार को शहर के जिला परिषद कार्यालय स्थित बैठक में खुशी जाहिर करते हुए जदयू नेताओं ने कहा कि डा. भारती मेहता पूर्व में संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद को संभाल चुकी है। वह एक प्रखर वक्ता लग्नशील एवं पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में जानी जाती है। अपनी जिम्मेवारियों को ईमानदारी पूर्वक संभालने में उनका अहम योगदान रहा है।
नई जिम्मेवारियों को बखूबी संभालेगी। नेताओं ने डा. भारती मेहता को बिहार विधान परिषद सदस्य के लिए चयन किए जाने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ललन सिंह, विजय कुमार चौधरी, ललन सर्राफ, संजय सिंह गांधी के प्रति आभार प्रकट किया है।
वहीं, झंझारपुर सांसद आरपी मंडल, मंत्री शीला मंडल, विधायक सुधांशु शेखर, विधायक सतीश साह, जिलाध्यक्ष नारायण भंडारी उर्फ फूले भंडारी, सईदा बानो, डॉ. संजीव कुमार झा, अविनाश कुमार सिंह गॉड, भरत चौधरी, अमित वर्मा, सन्नी सिंह, अनिल झा, टिंकू कसेरा, तौहीद आलम, नितेश आर्य, अहमद हुसैन, केदारनाथ भंडारी, अब्दुल कयूम, विश्वजीत कुमार सिंह मुन्ना, संगीता ठाकुर, सीमा मंडल, प्रभात रंजन, राजा चौधरी, वीरेंद्र नारायण भंडारी, रज़ा अली, शिवकुमार राय, राजू साफी, प्रदीप कुमार झा बासु, प्रभुजी झा, सुधीर राय, उदयकांत चौधरी, प्रेम शंकर राय, धर्मेंद्र साह, अनूप कश्यप, कपिल राय, मुन्ना ठाकुर, बचनू मंडल सहित अन्य ने खुशी जाहिर की है।



