
MADHUBANI; बेनीपट्टी नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव सम्पन्न, कार्तिक झा चुने गए निर्विरोध, हेना कौशर और विनोद राम हुए विजयी
मधुबनी- 27 मई। बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम 2026 की अधिसूचना के तहत बुधवार को बेनीपट्टी नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव बेनीपट्टी प्रखंड के टीपीसी भवन में हुई। चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सुबह से ही बेनीपट्टी थाना पुलिस ब्लॉक पर उपस्थित रही। जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। सदस्य के लिए कार्तिक झा, राजीव कुमार यादव, विनोद राम, हेना कौशर और उर्मिला देवी ने नामांकन किया। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। कार्तिक झा के खिलाफ दूसरा कोई प्रत्याशी नहीं होने के कारण कार्तिक झा निर्विरोध निर्वाचित हुए।
वहीं, मतगणना के बाद विनोद राम और हेना कौशर को निर्वाचित घोषित किया गया। विनोद राम को 11 मत और राजीव यादव को 10 मत मिले। वहीं एक मत को रद्द घोषित किया गया। जबकि, हेना कौशर ने बड़े अंतराल से चुनाव जीत गयी। हेना कौशर को 17 और सामने के उम्मीदवार उर्मिला देवी को महज चार ही मत प्राप्त हुए। जबकि, एक वोट को रद्द कर दिया गया। मतगणना के बाद आरओ सह एसडीएम शारंग पानी पांडेय ने जीत का प्रमाणपत्र निर्वाचित सदस्यों को दिया। उपरांत, निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया। उधर, जीत के बाद सदस्यों के समर्थको ने जमकर जीत का जश्न मनाया और निर्वाचित सदस्यों को गुलाल और फूल मालाओं से लाद दिया गया।
आपको बतादे कि चुनाव को लेकर ब्लॉक परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान ऑब्जर्वर के रूप में एडीएम मुकेश रंजन झा, बीडीओ महेश्वर पंडित सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



