
तमिलनाडु मंत्रिमंडल का विस्तार, 23 नए मंत्रियों ने ली शपथ, 59 वर्ष बाद कांग्रेस काे राज्य सरकार में मिला मंत्री पद
चेन्नई- 21 मई। मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हाे गया। गुरुवार काे राजभवन में राज्यपाल ने 23 नए सदस्याें काे मंत्री पद की शपथ दिलाई ली। इनमें टीवीके पार्टी के 21 और सहयोगी दल कांग्रेस के दाे सदस्य हैं।इसके साथ ही राज्य में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 32 हो गई है।
आज गिंडी स्थित राजभवन परिसर में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकार ने 23 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन नए मंत्रियों में श्रीनाथ, विजयलक्ष्मी, रंजीतकुमार, विजय तमिझन पार्थिबन, कुमार, विनोद, राजीव, राजकुमार, रमेश, थेन्नारसु, कमली, कांतिराज, मदन राजा, जगदीस्वरी, राजेश कुमार, विजय बालाजी, लोकेश तमिझसेल्वन, विश्वनाथन, संपत कुमार, शरतकुमार, मारिया विल्सन, विग्नेश और मोहम्मद परवेज शामिल हैं।
राज्यपाल ने सबसे पहले तूतीकोरिन विधायक और मुख्यमंत्री विजय के करीबी मित्र श्रीनाथ काे मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद कमली, विजयलक्ष्मी, विनोद, राजीव, रंजीतकुमार और विजय बालाजी सहित अन्य विधायकों ने मंत्री पद और गाेपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें राजेश कुमार और विश्वनाथन कांग्रेस के विधायक हैं। राज्य में 59 वर्षों बाद कांग्रेस के विधायकों को तमिलनाडु सरकार में मंत्री पद मिला है।
विजय के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति के साथ सदस्याें काे प्रतिनिधित्व दिया गया है। मंत्रिमंडल में सात महिलाओं काे भी शामिल किया गया है। इनमें कीर्तना, कमली, जगदीस्वरी और विजयलक्ष्मी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा चुनाव में पहली बार लड़ने वाली तमिलगा वेत्रि कड़गम (टीवीके) 108 सीटें जीतकर सबसे पार्टी बनी थी। इसके बाद टीवीके के नेता जाेजेफ विजय ने कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल सहित सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई थी। जोसेफ सी. विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में 10 मई को शपथ ली थी, उनके साथ 9 मंत्रियों ने भी पदभार संभाला था। अब विजय केमंत्रिमंडल में सदस्याें की संख्या 32 हाे गई है। टीवीके पार्टी के सहयोगी दल आईयूएमएल और वीसीके के सदस्याें काे फिलहाल मंत्रिमंडल मेंशामिल नहीं किया गया है। दोनों दलों के पास दाे-दाे विधायक हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों सहयोगी दलों के सदस्याें काे अगले विस्तार में शामिल किया जा सकता है।



