बिहार

MADHUBANI:- जिला भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 का भव्य शुभारंभ, प्रधानमंत्री की गरीब जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मधुबनी- 17 मई। रविवार को मधुबनी नगर निगम स्थित एक होटल कंपलेक्स में मधुबनी भाजपा जिला का प्रशिक्षण शिविर 17 मई और 18 मई को लेकर शुरुआत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभाशूं झा की अध्यक्षता एवं भाजपा नेता जंन्मजेय सिंह के संचालन में सर्वप्रथम पार्टी का झंडा तोलन,वर्ग गीत,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के पूजन और तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मंचासीन आगत अतिथियों पूर्व सांसद सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ हुकुमदेव नारायण यादव,बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद,सांसद गोपाल जी ठाकुर,विधायक विनोद नारायण झा,विधायक सुजीत पासवान,विधायक जीवेश मिश्रा,विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर,संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष मृत्यजंन्य झा,पूर्व विधायक रामप्रीत पासवान,पुर्व विधायक हरीभूषण ठाकुर,जिला प्रभारी अर्जुन सहनी,आशीष झा,भोगेंद्र ठाकुर,शंकर झा,भीम सिंह,देवेंद्र कुमार यादव,प्रमोद सिंह को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब जन कल्याणकारी योजनाओं को हर कार्यकर्ता घर-घर तक जाकर लोगों को बताएं और अंतिम पायदान तक व्यक्ति को सरकार की उपलब्धियां को दिलाना हर भाजपा कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। प्रधानमंत्री की योजनाएं उज्ज्वला योजना,आवास योजना,जल जीवन योजना,स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर तक शौचालय,आयुष्मान भारत योजना,मातृ वंदना योजना, किसान सम्मान निधि, सिंचाई योजना सहित अन्य योजना पर चर्चा की। उन्होने पार्टी संगठन की भूमिका अपनी सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाएं पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पंच निष्ठाएं,सैद्धांतिक अनुष्ठान एकात्मक मानव दर्शन पर बताएं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल ही नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला वैचारिक संगठन है। तीसरे सत्र में आज के दौर में सोशल मीडिया नई तकनीक प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक निर्माण पर विचार व्यक्त किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वालों में सुबोध कुमार चौधरी,सरोज सिंह,प्रंशात ठाकुर,सतीश ठाकुर,प्रदेश भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद,मनोज कुमार मुन्ना,संजय पांडे,विनोद प्रसाद,पिंटू मिश्रा,वरुण सिंह,सुनील मिश्रा, पंकज सिंह राठौर,अशोक कुशवाहा, अजय भगत,रणधीर ठाकुर, प्रफुल्ल चंद्र झा,शिव शंकर पांडे,अनिल सिंह,मृत्युंजय कुमार कुंदन,हितेन्द्र ठाकुर, गजेंद्र झा,प्रफुल्ल झा,प्रतिमा रंजन,दीप्ति राउत,माला देवी,पूनम मलिक,रितु मंडल,प्रमिला पूर्व,कुशेश्वर कुशवाहा,रीना सर्राफ,आदित्य झा, कन्हैया साह, दीपक यादव, प्रशांत राय,संजय महतो,रामू सिंह,महेंद्र पासवान,राजीव झा,कविता झा,राम पुकार ठाकुर,मोहम्मद मंसूर,चन्द वीर यादव,गौरी शंकर महतो,पवन शाह,राकेश रंजन,हीरालाल दास,वरुण दास,फेकू यादव,नवल झा,राजू झा,आयुष सिंह,हरिमोहन चौधरी,दानी झा,अमरेश झा,शंकर झा, हरिनारायण यादव,उमाशंकर गुप्ता,शशि कुमार साहू,चंदन चौधरी,राजीव झा, रवि रंजन,मिलन देवी,रोहित जायसवाल, मीनाक्षी श्रीवास्तव,सीता देवी, रामविलास यादव सहित जिला पदाधिकारी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल है। लगभग 250 प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button