
बंगाल-असम भगवामय, मधुबनी में जीत का जश्न, भाजपाईयों ने गुलाल लगा जाहिर की खुशी
मधुबनी – 04 मई। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की प्रचंड बहुमत और अन्य राज्यों में संतोषजनक सफलता पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाईयों ने गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। वहीं, आतिशबाजी कर लड्डू खिलाया। मौके पर विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक परिश्रम और राजनीतिक अनुभव के बदौलत हुई है।
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्र निष्ठ जनता धन्यवाद के पात्र है। यह जीत पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं जनता और प्रधानमंत्री की भरोसा की जीत है। जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कहा कि बंगाल के सनातनी हिंदुओं को अब आजादी मिली है।
लोगों ने जातिवाद, भेदभाव भुलाकर एकजुटता दिखाते हुए बैखौफ होकर भाजपा के पक्ष में बड़ी ईमानदारी के साथ मतदान किया है।
पूर्व अध्यक्ष शंकर झा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुष के विचारधाराओं के बदौलत बंगाल भगवामय हो गया। जीत की जश्न में राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र कुमार यादव, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, रंजीत यादव, सरोज सिंह, सतीश ठाकुर,राधा देवी, प्रमिला पूर्वे, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, विनोद प्रसाद, प्रतिमा रंजन, कविता झा, दीप्ति राउत, रितु मंडल, आदित्य झा, कन्हैया साह, माला देवी, पंकज सिंह राठौड़, मो. अर्शी, शंभू झा, मो. मंसूर, चंदन पासवान, शिव शंकर पांडेय, शेखर सुमन, अजय भगत, नवल झा, आयुष सिंह, मनीष झा उद्धव, धर्मेंद्र दास, मनीष करण, रवि महतो, राम पुकार ठाकुर सहित अन्य ने हिस्सा लिया।



