
पश्चिम बंगाल की शानदार जीत भाजपाइयों के लिए बड़ी मिसाल : रजनीश झा
दरभंगा – 04 मई। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की शानदार जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर देखी जा रही है। दरभंगा भाजपा जिला प्रवक्ता रजनीश झा के नेतृत्व में ब्रह्मपुर, सकरी बाजार में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। प्रवक्ता रजनीश झा ने मिठाईयां बांटी। आतिशबाजी की गई। गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया।
प्रवक्ता रजनीश झा ने कहा कि भाजपा के हरेक कार्यकर्ता॓ओं के लिए बंगाल की जीत बहुत बड़ी मिसाल साबित हुआ है। बंगाल की जीत ने साबित कर दिया है कि हमें कभी हार नही मानना चाहिए और जीत के लिये हमेशा धैर्य के संग प्रयत्नशील रहना चाहिए। जिसका परिणाम बंगाल में देखने को मिला है। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रभारी मंगल पांडेय गृहमंत्री अमित शाह की सूझबूझ और रणनीति से बंगाल में जीत मिली है। कार्यक्रम में रंजीत साहू, पारस मंडल, महेंद्र राम, संजू झा, प्रशांत साहू, लक्ष्मण पासवान, आशीष मंडल, सुमन मिश्रा, विनोद सहनी, गणेश राम, अजय गुप्ता, बद्री गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपाईयों ने हिस्सा लिया।



