बिहार

MADHUBANI: तेज आंधी-बारिश से शहर में जलजमाव से फजीहत, बिजली सेवा बाधित

मधुबनी- 04 मई। सोमवार शाम तेज आंधी और बारिश से मौसम की मिजाज बदल गया। जहां गर्मी से राहत दी, वहीं शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई। आंधी-बारिश से बिजली सेवा बाधित हो गई। तेज आंधी के चलते कई घर-मकान, दुकानों का छप्पर उड़ गया। मौसम के इस बदलाव का असर जिलेभर में दिखा है। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की खबरें हैं। बारिश से शहर के बीएन झा, प्रगतिनगर कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, आदर्शनगर कॉलोनी सहित अन्य मोहल्लों में जलजमाव का संकट बन गया है। लोगों को पैदल आवाजाही में मुश्किल होने लगा है। वहीं, गोशाला रोड में जलजमाव के बीच लोगों को आवाजाही पर विवश होना पड़ रहा है।

शहर के प्रगतिनगर कॉलोनी, बुद्धनगर, यादव टोल, ब्रह्मस्थान मोहल्ला की समस्या बढा दी है। कई हिस्सों में नाला नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि, गदियानी चौक से बड़ा बाजार जाने वाली सड़क पर जलजमाव से लोग आजिज हो चुके हैं। जलजमाव को लेकर आम लोगों में गुस्सा बढने लगा है। वहीं, जलजमाव को लेकर कई वार्ड पार्षद की निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। इधर, निगम के वार्ड 14 के माल कचहरी रोड के आसपास लोग जलजमाव झेल रहे है। आधा अधूरा और जर्जर नाला से जलनिकासी अवरूद्ध रहता है। जिससे बारिश में जलजमाव की समस्या बनी रहती है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विजय घनश्याम ने बताया कि बारिश के दिनों में इस वार्ड में जलजमाव से लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल होता है। बच्चों को विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है। गोशाला मोहल्ला में महीनों तक जलजमाव की समस्या बनी है। लगातार जलजमाव से मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। शहर की बजबजाती नालियां जलजमाव की समस्या को बढा दिया है। जाम नाला की सफाई नियमित रूप से नहीं होना निगम की कार्यशैली को दर्शाता है। शहर के कीर्तन भवन सड़क पर नाला का पानी सड़क फैला रहता है। जलजमाव को दूर करने के लिए ठोस पहल नहीं की जा रही है। शहर में ब्लैक स्पॉट की नियमित सफाई नहीं की जा रही है। मालगोदाम सड़क पर ब्लैक स्पॉट से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ गई है।

नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में नाला की सफाई, कचरा उठाव और जलनिकास में किसी प्रकार की उदासीनता पर समुचित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button