बिहार

बिहार CM की कुर्सी गई, अब JDU का BJP में विलय की बारी : शादाब आजम

पटना- 17 अप्रैल। राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव शादाब आजम ने कहा कि भाजपा के लिए एजेंट का काम करने वाले जदयू के कुछ नेताओं ने सीएम की कुर्सी से नीतीश कुमार को दरकिनार करने के मिशन में सफल हो गए। ऐसे नेता अब जदयू को भाजपा में विलय कराने की मिशन में जुट गए है। यह मिशन भी इसी साल पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जदयू पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी थी। अब जदयू में पार्टी के ही कुछ राजनीतिक बिचौलियों का कब्जा होकर रह गया है। जिससे जदयू की नैया डूबना तय लग रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में पहली बार जदयू के समर्थन से भाजपा का मुख्यमंत्री बनाया जाना जदयू के अधिकांश समर्पित नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। सम्राट चौधरी को सीएम बनने पर भले ही भाजपाई होली और दीवाली एक साल मना रहे हो लेकिन जदयू खेमा में उदासी और निराशा छाई हुई है। अब बिहार में कहने को तो एनडीए की सरकार है। लेकिन दरअसल भाजपा की सरकार बन गई है। सीएम कुर्सी की राजनीति करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी भाजपा को सौंपकर समाजवाद, लोहियावाद, लोक नारायण जय प्रकाश, कर्पूरी ठाकुर के सपनों को चकनाचूर कर दिया। जेपी की आंदोलन से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले नीतीश कुमार बिहार को भाजपा के हाथों सौप दिया। सीएम की कुर्सी की राजनीति करने वाले पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने भाजपा का सीएम बनाकर जदयू का गला घोट दिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button