
बिहार के आर्थिक विकास में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण: सरावगी
सहरसा- 09 अप्रैल। कोशी चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अर्जुन दहलान की अध्यक्षता में विकासशील बिहार में व्यापारियों की दशा और दिशा विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी उपस्थित रहे।परिचर्चा को संबोधित कर संजय सरावगी ने कहा कि राज्य के आर्थिक विकास में व्यापारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं व्यापार को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने व्यापारियों से सुझाव लेकर व्यापार के अनुकूल वातावरण तैयार करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।अध्यक्षता कर रहे अर्जुन दहलान ने कहा कि बदलते आर्थिक परिवेश में व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं, जिनके समाधान के लिए सरकार, प्रशासन और व्यापारिक संगठनों के बीच समन्वय आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि ऐसी परिचर्चा से व्यापारियों को अपनी समस्याएँ रखने एवं समाधान खोजने का अवसर मिलता है।डॉ शशिशेखर झा के संचालन में आयोजित परिचर्चा में उपस्थित व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा व्यापार के विकास, सरल नियम व्यवस्था, बेहतर आधारभूत संरचना और सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।महासचिव विवेक विशाल ने सभी अतिथियों धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कार्यक्रम का सफल संचालन निकुन तुलसियान एवं गोकुलधाम परिवार कै द्वारा किया गया। चैम्बर के महासचिव विवेक विशाल, सचिव विजय बगरिया, चंद्रमणि सिंह, उपाध्यक्ष संजीव झा ‘गुल्टी बाबू’, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, उपाध्यक्ष संजय डिडवानिया सहित चैम्बर के कई पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।


