बिहार

BIHAR:- मधुबनी नगर निगम सशक्त स्थाई समिति के निवर्तमान सदस्यों की छुट्टी तय, पार्षदों में बढ़ी सरगर्मी

मधुबनी- 09 अप्रैल। मधुबनी नगर निगम और जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों को अब मतदान से चुने जाने से जुझारू, कर्मठ और कबिल पार्षदों को सशक्त स्थाई समिति में जगह मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, पूर्व से नामित सदस्यों की छुट्टी होने का समय करीब आ गया है। बता दें कि मधुबनी नगर निगम के सशक्त स्थाई समिति के 7 सदस्यों के लिए 18 अप्रैल को मतदान की तिथी तय होने को साथ पर्षादों में मतदान के जरिए नए पार्षदों चुनने की सरगर्मी शुरु हो गई है।

सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों की चुनाव की प्रकिया को जिला प्रशासन द्वारा हरी झंडी मिलते ही मधुबनी नगर निगम सशक्त स्थाई समिति सदस्यों को अपनी कुर्सी जाने का भय सताने लगा है। वहीं, अन्य पार्षदों में सशक्त स्थाई समिति सदस्य की कुर्सी हासिल करने की उम्मीद जग गई है।

मधुबनी नगर निग सशक्त स्थाई समिति के सदस्यओं के लिए 18 अप्रैल को मतदान को लेकर पर्षादों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। इधर, समिति सदस्यों की चुनाव को लेकर निगम के अधिकांश पार्षदों की एकजुटता सामने आने लगी है। अधिकांश पार्षदों का मानना है कि समिति के पुराने सदस्यओं की छुट्टी होना तय है। पार्षदों के एक बड़े खेमा का मानना है कि पिछली बार समिति के सदस्यओं को नामित करने में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया था।

नगर निगम की कानून-व्यवस्था के जानकारों, कर्मठ पार्षदों की उपेक्षा कर यश मैन को तरजीह दी गई थी। अब समिति सदस्यों का चयन मतदान से होना है। चुनाव से काम करने वाले पर्षादों के पक्ष में वोटिंग करेेंगे। बतादें कि नगर निगम का गठन के बाद पहली सशक्त स्थाई समिति सदस्य के रुप में सुलेखा देवी, विभा देवी, कैलाश सहनी, मो. जमील अंसारी, अरूण कुमार, निराला देवी, आशीष झा को नामित किया गया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button