ताज़ा ख़बरें

BIHAR:-विदेश से आये 3 व्यक्ति कोरोना संक्रमित,14 हुई संक्रमितों की संख्या

पटना- 22 दिसंबर। बिहार में कोरोना के मामले धीरे-धीरे ही सही लेकिन बढ़ने लगी है । हालांकि राज्य सरकार ने विदेश यात्रा से वापस आने वालों में ओमिक्रोन के खतरे को लेकर अलर्ट किया गया है।

कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ वायरस के वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है। इस बीच पटना में इंग्लैंड से आए दो और अफ्रीका से आए एक लोग के साथ कोरोना के कुल 11 नए मामले मिले हैं। बुधवार को कुल 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक समस्तीपुर का मामला है जो जांच के लिए पटना में सैंपल दिया था। इसके अलावा 2 फॉलोअप का मामला है।

फॉलोअप में महिला डॉक्टर की रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। मंगलवार को कुल 3 नए संक्रमित आए थे और 24 घंटे में ही नए मामलों का आंकड़ा 11 हो गया है। पटना के जफर कालोनी में इंग्लैंड से आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि अफ्रीका से आया कोरोना संक्रमित आईएस कॉलोनी का रहने वाला है। पटना में अब तक कुल 12 ऐसे लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो हाल में विदेश यात्रा से आए हैं।

पटना में बुधवार को जो नये 11 मामले आए हैं, उनमें स्टेशन रोड, किदवईपुरी, बैरिया, दौलत चक का इलाका शामिल है। सूत्रों की माने तो इसमें कुछ ही मामले ऐसे हैं जो कांटेक्ट ट्रेसिंग से आए है बाकी के मामले अधिकतर नए हैं। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ साथ जांच को लेकर अलर्ट किया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button