
भाजपा सरकार GST का गब्बर टैक्स लगाकर अब उसपर मलहम लगा रही है: राउत
मधुबनी- 23 सितंबर। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीएसटी उत्सव मनाने का नौटंकी कर रहे हैं। उक्त बातें राजद के राष्ट्रीय पारिषद के सदस्य हनुमान प्रसाद राउत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा। श्री राउत ने कहा कि पहले जीएसटी के रूप में गब्बर टैक्स लगाकर जनता का खून चूसने कर लहू-लुहान कर दिया। अब भाजपा और प्रधानमंत्री उस पर मलहम लगाकर उत्सव मना रहे है। उन्होंने कहा कि कफन तक पर टैक्स लगाने वाली भाजपा सरकार अगर उस समय गरीबों के खून चूसने बचाए रहती, तो आज उत्सव जायज होता। उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी विफलता छुपाने के लिए समय समय पर नौटंकी करती रहती है, उनको बताना चाहिए कि आम लोग आय क्यों कम हुआ है और अडानी सहित चंद घरानों का आय कैसे कई गुना बढ़ा है। देश में बेरोजगारी क्यों बढ़ रही है। इसका कोई जवाब उनके पास नहीं है। श्री राउत ने कहा कि हर चुनाव के समय एक नौटंकी मोदी जी करते हैं, इसबार भी बिहार चुनाव में अपनी पराजय को देखते हुए जीएसटी की नौटंकी शुरु किया है। लेकिन बिहार की जनता पर इसका असर पड़ने वाला नहीं है। बिहार की जनता चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी।



