
बिहार
MADHUBANI:- बर्री में 21 लाख के लागत से निर्मित तीन योजनाओं का विधायक ने किया शुभारंभ, मौके पर बोले पूर्व मंत्री बिनोद नारायण झा, कहा- बिहार की जनता अब विकास की बात सुनना और देखना चाहती है
मधुबनी- 23 सितंबर। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बेनीपट्टी के भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र के बर्री पंचायत में निर्मित तीन योजनाओं का शुभारंभ किया। तीनों योजनाएं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत करीब 21 लाख के लागत से निर्माण कराई गई है। पूर्व मंत्री सह विधायक ने रजवा गांव के मुख्य सड़क से राम अनेक ठाकुर के घर तक निर्मित पीसीसी सड़क, माधोपुर गांव के सरकारी तालाब में घाट और रजघट्टा गांव में निर्मित पीसीसी सड़क का शुभारंभ किया। योजनाओं के शुभारंभ करने पहुँचे विधायक को स्थानीय लोगों ने पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया। वहीं, कई ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं पर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया।

इस दौरान पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि, उनके कार्यकाल में तालाब घाट का निर्माण व्यापक स्तर पर कराई गई। लगभग गांव के तालाब में घाट का निर्माण हो गया है। उन्होंने कहा कि, घाट के निर्माण से लोग तालाब का महत्व समझने लगते है, वहीं,स्नान अथवा पर्वो में घाट की अहमियत होती है। खासकर, लोक आस्था के महान पर्व छठ में तो निश्चित रूप से घाट की आवश्यकता होती है।
पूर्व मंत्री सह विधायक ने कहा कि, विपक्ष के नकारात्मक राजनीति को जनता भली भांति समझ रही है। बिहार की जनता अब विकास की बात सुनना और देखना चाहती है। जिस बिहार को राजद और लालू प्रसाद गर्त में धकेल दिए थे, एनडीए और नीतीश कुमार ने उस बिहार को आज विकसित बनाने का काम किया है। बिहार के विकास को देखते हुए विपक्ष अब समझ रही है कि, जनता के दरबार मे उनकी दाल नहीं गलेगी। श्री झा ने कहा कि, नीतीश कुमार के सरकार ने हर वर्गों के लिए लाभकारी योजनाएं दी है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू गुप्ता, चंदन ठाकुर, कलुआही मंडल अध्यक्ष शशि कुमार साहू, मदन कर्ण, जयसुन्दर मिश्र, विजय सिंह, पप्पू सिंह, लक्ष्मी सहनी, जितेंद्र झा, हीरा सिंह, रमेश मिश्र, संतोष झा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।



