मधुबनी- 16 सितंबर। लदनियां थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने गुप्त सूचना पर योगिया गांव में 80 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ पेशेवर 40 वर्षीय राम भरोस यादव पिता स्वः बौएलाल यादव को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा की हम पद्मा गांव में दलबल के साथ गस्ती में था। थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना परयोगिया गांव में छापेमारी पर 80 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा गया। बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर ने वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर योगिया गांव में पुलिस एवं एसएसबी जवानों ने संयुक्त छापेमारी में 3840 भारतीय करेंसी एवं जेब से इलेक्ट्रॉनिक नापतौल के तराजू बरामद किया गया। राम भरोस यादव ब्राउन शुगर खरीद बिक्री का धंधेबाज है। गिरफ्तार किए गए राम भरोस यादव पेशेवर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत लदनियां थाना कांड संख्या-324/25 दर्ज कर धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मधुबनी भेज दिया गया।
