
बिहार में शारीरिक शिक्षक और स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति का रास्ता साफ
पटना- 17 दिसंबर। बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में अब जल्द ही शारीरिक शिक्षक और स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्त होगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जल्द ही संकल्प जारी किया जा सकता है। संकल्प जारी होते ही इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राज्य के प्रारंभिक स्कूलों में 3523 शारीरिक शिक्षक और स्वास्थ्य अनुदेशकों की नियुक्ति की जानी है। छठे चरण के लिए 3523 पदों पर शारीरिक शिक्षकों की नियुक्त होनी है। बाकी 4863 पदों पर नियुक्त अगले चरण में होगी। अक्टूबर में शिक्षा विभाग ने 8386 प्राइमरी स्कूल में फ़िलहाल एक-एक शारीरिक शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों के कुल 8386 पद सृजन की अधिसूचना जारी की थी। इस पर कैबिनेट ने अपनी मुहर पहले ही लगा दी है। बताया जा रहा है कि शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक के 8386 पद सृजन तो कर दिये है लेकिन इतने योग्य कैंडिडेट नहीं है। एससीइआरटी के सहयोग से इस पद पर पोस्टिंग के लिए दिसंबर, 2019 में पात्रता परीक्षा ली थी। तब इसमें केवल 3523 अभ्यर्थी सफल हुए थे।



