बिहार

सीएम नीतीश 17 को जयनगर में बैराज निर्माण का करेंगे शिलान्यास, जदयू कार्यकर्ताओं में जोश

मधुबनी-16 दिसंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावित कार्यक्रम जयनगर के कमला तटबंध निरीक्षण,बैराज निर्माण सह सड़क का शिलान्यास करेंग। तथा सीएम जयनगर डीवी कॉलेज में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिस की तैयारी को लेकर जदयू जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कामत द्वारा सारी तैयारी पुरी कर ली गई है। उक्त जानकारी देते जिलाध्यक्ष श्री कामत ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कुल-21 प्रखंडों से लगभग दस हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है।

वहीं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अहमद हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही अल्पसंख्यक समुदाय में एक अलग उत्साह है। तथा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम मैं लगभग पांच हजार अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शिरकत करेंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए जो काम किए हैं। वह अविस्मरणीय है जैसे कि मदरसा का उत्थान एवं जीर्णोद्धार,मदरसा की स्वीकृति,कब्रिस्तान घेराबंदी,मुख्यमंत्री रोजगार योजना, उच्च शिक्षा के लिए फ्री कोचिंग के साथ हॉस्टलों की व्यवस्था जैसे अनेकों काम किए हैं। जिससे मुसलमान भाइयों के आर्थिक स्थिति एवं शैक्षणिक स्थिति में सुधार पाया गया है। खासकर शराबबंदी कानून को मुसलमान भाइयों ने काफी सराहा है। तथा शराबबंदी को लेकर मुसलमान भाई सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं।

मौके पर रामबाबू कुशवाहा,वशिष्ठ मंडल,विश्वजीत कुमार सिंह मुन्ना,भरत चैधरी,प्रभात रंजन,राजकिशोर साफी,अख्तर हुसैन,श्रीकांत यादव,इफ्तिखार जिलानी,अंसी कुमार प्रसाद, सुनील चैधरी आदि लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button