
सड़क दुर्घटना बच्चे समेत 5 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
ग्वालपाड़ा (असम)- 02 दिसम्बर। ग्वालपाड़ा जिला में हुई सड़क दुर्घटना में बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोगों को गंभीर रूप से अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम को जिला के बलबला के गधरबारी दो कारों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कार में सवार बच्चे सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस पर एक घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंचने का आरोप लगाया है। घटना के बाद नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पाकर जब तक मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची तब तक पांच लोग की मौत हो चुकी थी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही।



