
MADHUBANI:-3 लाख 95 हजार 5 सौ रुपये के साथ युवक धराये
मधुबनी- 22 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को स्टेटिक सर्विलांस टीम-1 बाबूबरही ने लदनियां थाना क्षेत्र के योगिया चोक के समीप लगभग चार लाख भारतीय रुपये के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। एसएसटी मजिस्ट्रेट सह बीसीओ लदनियां कमलजीत कुमार एवं प्रतिनियुक्त पुलिस पीएसआई कार्तिक भगत ने संयुक्त रूप से बताया कि हिरासत में लिए गए युवक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कमलावाड़ी गोठ निवासी जितेन्द्र कुमार चोधरी बताया गया है। पूछने पर जितेंद्र कुमार चोधरी ने बताया कि वे 3 लाख 95 हजार 5 सौ भारतीय रुपये लेकर लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह गांव निवासी गंगा राम चोधरी के घर पहुंचाने जा रहे थे। चेक पोस्ट के पास चेकिंग के दौरान जितेंद्र कुमार चोधरी की तलाशी लेने पर तीन लाख 95 हजार 5 सौ भारतीय रुपये बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए युवक के द्वारा रुपये के संबंध में कोई भी श्रोत के संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। जब्त रुपये के साथ जितेन्द्र कुमार सिंह को अग्रिम कार्रवाई के लिए उप विकाश आयुक्त के कार्यालय भेज दिया गया।



