बिहार

MADHUBANI:- जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं समारोह को लेकर जयगनर JDU कार्यकर्ताओं की बैठक, मौके पर बोले कैलाश पासवान, कहा- नीतीश कुमार बिहार के उत्थान की लड़ाई लड़े रहे हैं

मधुबनी- 17 जनवरी। आगामी 24 जनवरी को पटना में जदयू द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर जन्म शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर बुधवार को जयनगर रेलवे स्टेशन चोक स्थित पुराना नगर पंचायत कार्यालय सभागार में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक जिला उपाध्यक्ष सह मुख्य पार्षद कैलाश पासवान के नेतृत्व में प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्रमंडलीय प्रभारी अब्दुल कैयूम, शिव चंद्र झा,युवा जिलाध्यक्ष हिरा मांझी,संतोष साह,प्रदेश सचिव राम बाबू कामत,मो.मुमताज,विष्णु देव यादव,मो.सुनैद,शिवू महाजन,सुरेंद्र सदाय,रंधीर कुमार सिंह,शौकत अली,काजल यादव समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद कैलाश पासवान ने कहा कि पटना में आयोजित कार्यक्रम में अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में लग जाने का आह्वान किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्ग दर्शन में बिहार का विकास हुआ है। गरीबों के मसीहा नीतीश कुमार की सोच बिहार की तरक्की हुई है। नीतीश कुमार बिहार के उत्थान की लड़ाई लड़े रहे हैं। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं शामिल होगें। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति मे तेजी आई है। स्कूल छात्रों को पढ़ाई के लिए विभिन्न तरह की योजना लाकर शिक्षा के प्रति जागरुकता लाया। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए स्वयं समूह के माध्यम से जोड़ा गया है। राज्य में सड़क,बिजली,पानी समेत अन्य विकास कार्य योजना युद्ध स्तर पर जारी हैं। नीतीश कुमार ने जातिय आधारित गणना कार्य करा कर लोगों को उसका हक दिया। बैठक में उपस्थित अतिथियों को चादर व माला पहना कर सम्मानित किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button