बिहार

भगवान राम को हाइजैक करना चाहती है भाजपा: श्रवण कुमार

पटना- 10 जनवरी। बिहार सरकार में जदयू कोटे से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को कहा कि भाजपा के लोग भगवान राम को हाइजैक करना चाहते हैं। भगवान राम के नाम पर लोकसभा सीट जीतना चाहते हैं और चुनाव के बाद ये लोग घर बैठ जाएंगे। इन्हें न भगवान राम से मतलब है और ना ही देश की जनता से।

पार्टी कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार मॉडल को पूरा देश मानता है। नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसका अनुसरण अन्य प्रदेशों की सरकारें भी करती हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी महिला सशक्तिकरण के संबंध में नीतीश कुमार की प्रशंसा कर चुके हैं।

मौके पर मौजूद मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 13 जनवरी को एक बार पुन : एक लाख से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। पत्रकार बंधुओं को जोर-शोर से इसका प्रचार प्रसार करना चाहिए। इसके साथ ही अन्य विभागों में भी बड़े पैमाने पर बहाली की प्रक्रिया चल रही है। हमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने बेरोजगारी को खत्म करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

सुनील कुमार ने कहा कि सीट बंटवारे का काम स-समय पूरा कर लिया जाएगा। शराबबंदी को लेकर राज्य सरकार डोर टू डोर सर्वे करवाएगी। अगले 10 से 15 दिनों में सर्वे एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button