
मधुबनी-27 नवंबर। नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कालोनी में छठ के दौरान हुई चोरी की घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से रूपये एवं जेवर भी बरामद किया गया है। प्रभारी नगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि प्रोफेसर कालोनी में किरायेदार वरूण कुमार सिंह के घर में हुई चोरी की घटना में शामिल गदियानी मोहल्ला निवासी रवि कुमार, गांधी चोक निवासी लाल बाबू साह एवं गिलेशन बाजार निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधानकर्ता राजकेशर सिंह ने तलाशी के दौरान रवि के घर से चोरी किए गए 44 ग्राम सोने के जेवर, लाल बाबू के घर से 20 हजार रुपये एवं सूरज के घर से 60 हजार रुपये एवं चोरी के पैसे से खरीदे गए मोबाइल बरामद किया है। चोरों ने पूछताछ के दौरान तीनों घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। बतादें कि पीड़ित किरायेदार कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर मजरही निवासी वरुण कुमार सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह राम भरत चोधरी के घर में पिछले दो वर्षों से किराए पर रहते हैं। 10 नवंबर को छठ मनाने गांव गए थे। 12 नवंबर की सुबह मकान मालिक ने उन्हें फोन पर घर में चोरी होने की सूचना दी। चोरों ने रूम के अंदर अलमीरा में रखा सात लाख नगद रुपया,200 ग्राम सोने का जेवर एवं लैपटॉप लेकर चला गया।



