
बिहार
BIHAR:- खनन मंत्री के OSD के घर निगरानी की छापेमारी में मिले लाखों नकद एवं जेवरात समेत भारी मात्रा में सोने की बिस्किट
कटिहार- 26 नवंबर। बिहार विशेष निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार को कटिहार के सहायक थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑफिसर कॉलोनी के वार्ड संख्या-07 में सेवानिवृत्त सीडीपीओ रत्ना चटर्जी एवं खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार सिंह के घर पर छापेमारी कर लाखों रुपए के चल अचल संपत्ति जब्त किया। इस संदर्भ में विशेष निगरानी विभाग के अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि उक्त अभियुक्तों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर निगरानी स्पेशल विजलेंस,पटना में एक मामला दर्ज किया गया था। इसी को लेकर यह छापेमारी चल रही है। निगरानी विभाग के अधिकारी ने बताया कि सीडीपीओ रत्न चटर्जी के घर से अब तक ली गई तलाशी में 30 लाख नगद,करीब 60 लाख के जेवरात,फ्लैट के कागजात के अलावा भारी मात्रा में सोने की बिस्किट बरामद की गयी है।



