ताज़ा ख़बरें

कृषि कानून की वापसी से उत्साहित हुए कांग्रेसी,महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा में उमड़ी भीड़

कानपुर- 20 नवम्बर। कृषि कानून की वापसी भले ही किन कारणों से हुई हो लेकिन इससे विपक्षी नेताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा हे। इसी के चलते शनिवार को महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा में जहां कांग्रेसी उत्साहित दिखे तो वहीं भीड़ का नजारा भी बदला हुआ रहा।

शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर द्वारा महंगाई हटाओं प्रतिज्ञा पदयात्रा की प्रदेश व्यापी श्रंखला के सातवें दिन शनिवार को शहर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वार्ड कांग्रेस कमेटी के समूहों द्वारा निकाली गई पदयात्राओं मे जहां भारी संख्या मे कांग्रेस जनों की सिरकत के साथ कांग्रेस समर्थकों ने भी बड़े उत्साह और उमंग से भागीदारी की तो वहीं, पदयात्राओं का विभिन्न स्थानों पर जनसाधारण द्वारा उत्साह से स्वागत किया।

शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर उत्तर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी एवं छावनी विधानसभा विधायक सोहिल अख्तर अंसारी के नेतृत्व एवं प्रदेश सचिव मनोज तिवारी के सानिध्य में सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से कौशलपुरी व दर्शनपुरवा वार्ड प्रभारी हरप्रकाश अग्निहोत्री, पदम मोहन मिश्र, अंकज मिश्रा वार्ड अध्यक्ष नागेन्द्र यादव, आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से चौक सर्राफा व परेड वार्ड प्रभारी इम्तियाज रईस, समी इकबाल व इमरान कुरैशी वार्ड अध्यक्ष नीरज द्विवेदी व मो0 अतहर व आरिफ कुरैशी छावनी विधानसभा क्षेत्र से वार्ड सुजातगंज श्यामनगर व देहली सुजानपुर वार्ड प्रभारी राजीव सेतिया पार्षद वार्ड अध्यक्ष संदीप तिवारी व आलोक चौबे के संयुक्त संयोजन मे क्रमशः सर्वधर्म चौक दर्शनपुरवा, तिलक हाल मेस्टन रोड व श्यामनगर सुजातगंज से प्रारम्भ होकर अलग-अलग मोहल्लो मे पदयात्राए घूमते हुये नुक्कड़ सभाओं में परिवर्तित हो गई।

पदयात्राओं में पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अब्दुल मन्नान, दिलीप शुक्ला, कमल जायसवाल, जियाउर्रहमान अंसारी, सिराज अहमद, शम्स जाफर मेंहदी, शबनम आदिल, जीशान अंसारी, केदारनाथ गुप्ता, आमोद त्रिपाठी, लल्लन अवस्थी आदि मौजूद रहें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button