
मधुबनी-20 नवंबर। नगर थाना क्षेत्र में घटी गुलशन हत्याकांड के पीड़ित परिवार से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. शकील अहमद शनिवार को भौआड़ा पहुंचकर मुलाकात किया। इस दौरान पुर्व मंत्री ने परिजन से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। पुर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अहमद ने कहा कि जिस तरह की घटना नगर थाना क्षेत्र के ऑफिसर कॉलोनी में घटी है, यह काफी निंदनीय है। वहां पर जिला प्रशासन के तमाम आला अधिकारियों का सरकारी आवास हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटना होना समझ से पड़े है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस मामले में जिला प्रशासन एवं पुलिस किस तरीके से काम कर रही है, इसकी पूरी जानकारी ली जाएगी। अगर जांच में किसी तरह की गड़बड़ी मिली,तो वे मुख्यमंत्री से मिलकर इस हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी बनाने का आग्रह करेंगे।
उन्होंने पीड़ित परिजन से धैर्य रखने की अपील की। तथा कहा कि निश्चित तौर पर इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद होनी चाहिए। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे आज ही इस मामले में जिला प्रशासन से बात करेंगे। तथा त्वरित न्याय दिलाने की गुजारिश भी करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार मधुबनी जिले में दो से तीन घटनाएं दिल दहला देने वाली हुई है।
इधर बेनीपट्टी में एक आरटीआई एक्टिविस्ट सह पत्रकार की जलाकर हत्या कर देने का मामला भी तूल पकड़ रहा है। इन दिनों मधुबनी जिला में लगातार इस तरह की घट रही घटनाएं लोगों को झकझोर रख दिया हैं।
मौके पर कांग्रेस नेता मो अमानुल्लाह खान,रुपन झा,समीतुल्लाह खान उर्फ झुन्ना खान,मो शब्बीर,प्रवेज हसन दानिस,फहीम बकर मुसा,कलाम अंसारी,मो जक्की,बदरुल जमां अंसारी,गुलाब मोहम्मद अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे।



