
MADHUBANI:- करंट लगने से रहिका में बच्चे की मौत, सड़क जाम
मधुबनी-20 जुलाई। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण रहिका पंचायत के वार्ड संख्या-03 निवासी रामबहादुर यादव के पुत्र 7 वर्षीय विकास कुमार यादव की मौत बिजली स्पर्शाघात से हो गयी। बच्चे के मौत से आक्रोशित लोगों ने मृतक के स्वजनों को मुआबजा और जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर एनएच 527बी रहिका दरभंगा मुख्यमार्ग घंटों जाम कर दिया। आक्रशित लोगों का कहना था कि वर्षों से जर्जर तार लटका रहा है। कई बार बिजली विभाग को तार बदलने की मांग की गई। परंतू विभाग की ओर से तार नहीं बदला जा सका। जिस कारण इतनी बड़ी घटना हुआ है। मिली सूचना के अनुसार रविवार की रात ही जमीन पर तार गिर पड़ा था। सुबह मृतक बालक शौच के लिए निकला, तो उसे बिजली की तार से स्पर्शाघात से मौके पर ही मौत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। तथा आक्रोशित लोगों से वार्ता कर जाम हटाने के प्रयास किया। परंतू आक्रोशित लोगों ने लिखित आश्वासन दिए बिना जाम नहीं हटाने की मांग पर अरे हुए थे। जाम के कारण आवाजाही बंद होने से विभिन्न कार्यालय जाने वाले कर्मियों पर असर दिखने को मिला। रहिका दरभंगा, रहिका जयनगर, रहिका बेनीपट्टी, रहिका मधुबनी मुख्यमार्ग जाम रहा। बिजली विभाग के एसडीओ राकेश रंजन से दूरभाष पर हुई वार्ता के बाद दो सप्ताह के अंदर तार बदलने, मृतक के परिजन को बिजली विभाग की ओर से चार लाख मुआवजा को ले अनुशंसित करने का अश्वासन मिलने के बाद जाम को हटाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया।



