बिहार

जगदानंद सिंह और पप्पू यादव के खिलाफ मुजफ्फरपुर में BJP नेता ने दर्ज करायी परिवाद

पटना- 06 मई। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दर्ज किया गया है। यह परिवाद दोनों पर बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने को लेकर किया गया है।

भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह ने यह परिवाद मुजफ्फरपुर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में इन दोनों नेताओं के खिलाफ दर्ज किया है। परिवाद में कहा है कि सनातन धर्म के प्रचारक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा के देश में करोड़ों अनुयायी हैं। उनके खिलाफ दोनों नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणी एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, जिससे देश के करोड़ों हिंदूओं की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचा है। दोनों नेताओं ने जिस तरह की टिप्पणी की है वो कानूनन जुर्म है।

उन्होंने कहा है दोनों नेताओं ने जान-बूझकर इस तरह से बयान दिया ताकि सामाजिक सौहार्द बिगड़े और दंगा हो जाए। ये लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। इन दोनों नेताओं के खिलाफ दफा 295(A),153, 153(A),505 और 34 भादवी के तहत केस दर्ज कराया गया है। इस मामले पर अगली सुनवाई 16 मई को होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button