
भारत
पीएम मोदी ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर आकाश को दी बधाई
नई दिल्ली- 06 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर आकाश कुमार को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बहुत बढ़िया आकाश! विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रतिष्ठित पदक के लिए बधाई। यह सफलता युवा मुक्केबाजों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। आपको आपके भविष्य के प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन आकाश कुमार (54 किग्रा भारवर्ग) विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले सातवें भारतीय मुक्केबाज बन गए हैं।



