
SP को हाथी ने सूंड में लपेटकर उठाकर पटका,हालत गंभीर
रायपुर-03 नवंबर। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बुधवार को एसपी त्रिलोक बंसल को एक हाथी ने जमीन पर पटक दिया। जिसके कारण वे बुरी तरह से जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल रिफर किया गया। बताया जा रहा कि त्रिलोक बंसल के साथ यह हादसा उस समय हुआ जब वे पेंड्रा के अमारु जंगल में हाथियों को देखने गए थे। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा हाथियों ने उन्हें घेर लिया और उन्ही में से एक हाथी ने सूड़ से जोरदार उन पर हमला बोल दिया। जिससे त्रिलोक बंसल बुरी तरह से घायल हो गए। एपसी के साथ उस समय उनकी पत्नी भी उनके साथ थीं।
घटना के दौरान एसपी त्रिलोक बंसल के पीठ और सिर पर गंभीर चोट आयी है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है। इस घटना में उनकी पत्नी भी चोटिल हुई हैं। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर अपोलो उन्हें भेज दिया गया है। इधर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। हादसे के संबंध में बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि “फिलहाल एसपी त्रिलोक बंसल की स्थिति बेहतर है। उन्हें बिलासपुर लाया गया है। कुछ हाथियों ने उन्हें चोट पहुंचायी है, विस्तृत जानकारी अभी नहीं है। लेकिन उनकी स्थिति ठीक है।



