एजुकेशनबिहार

मेंटर्स एडुसर्व के छात्रों का नीट-यू.जी. 2021 में उत्कृष्ठ प्रर्दशन

पटना-02 नवंबर। NEET युजी- 2021 परीक्षा के घोषित परिणाम में आशा के अनुरूप मेंटर्स एडुसर्व के छात्रों का उत्कृष्ठ प्रर्दशन रहा। संस्थान के पटना सेंटल के रेगूलर क्लासरूम प्रोग्राम से टाॅप परफोरमर्स में सुमित कुमार ने कुल-720 अंको में 672 अंको के साथ (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 368), सोनू कुमार सिंह ने 655 अंको के साथ (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 379), अमन राज ने 653 अंको के साथ (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 1145),आनंद राज ने 646 अंको के साथ (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 1552), आकाश कुमार माधव ने 645 अंको के साथ (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 559), सौरभ रंजन ने 645 अंको के साथ (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 1663) एवं आयूष कुमार ने 643 अंको के साथ (आॅल इंडिया कैटेगरी रैंक 2719) हासिल किया है।

श्री जायसवाल ने बताया की रेगूलर क्लासरूम प्रोग्राम से आनंद राज और तुलीका वत्स ने बायोलाॅजी में 360 में 360 अंक हासिल किया है। श्री जायसवाल ने इस सफलता का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम,उनकी टीम के अनुभवी अध्यापकों द्वारा की गई जी तोड़ परिश्रम,मेंटर्स की उच्च स्तरीय शिक्षण प्रणाली एवं टेस्ट सीरीज को दिया। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा घोषित परिणामों में गुणवत्ता है एवं परिणामों की विश्वसनीयता मेंटर्स एडुसर्व की पहचान है।

श्री जायसवाल ने कहा कि जिन छात्रों का नीट-यू.जी. 2021 का परिणाम संतोषजनक नही रहा उन्हें हताश व निराश नही होना चाहिए। मेंटर्स एडुसर्व द्वारा नीट-यू.जी. 2022 हेतु नया टारगेट बैच 18 एवं 25 नवम्बर 2021 से प्रारंभ किया जायेगा। मेंटर्स एडुसर्व में रेगुलर आॅफलाईन क्लास शुरू कर दिया गया है। आॅनलाईन लाईव क्लास की सुविधा भी जारी है। मेंटर्स एडुसर्व के विभिन्न क्लासरूम प्रोग्राम में सेशन 2021-22 हेतु कक्षा 8वीं से 12वीं एवं 12वीं पास छात्रों के लिए डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया जारी है, जिसमें छात्रों को योग्यतानुसार छात्रवृत्ति व निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र 9569668800 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button