
पटना। दानापुर स्थित होली क्राॅस स्कूल में दीपोत्सव के शुभअवसर पर रंगोली प्रतियोगिता ओयोजित की गई। कक्षा एक से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने अपने हाथों से एक से बढ़कर एक रंगोली का निर्माण किया। रंगोली निर्माण के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण की सुरक्षा ,कोविड से बचाव एवं भारतीय उत्पादों के प्रयोग का संदेश दिया। रंगोली निर्माण को अति आकर्षक बनाने हेतु छात्रों ने मिट्टी के हस्तनिर्मित दीपक को जलाकर दीपावली का शुभ संदेश भी दिया। हर्बल रंगो एवं सामग्रियों का प्रयोग करते हुए छात्रों ने अनेक आकृतिवाले मनमोहक रंगोली का निर्माण किया। प्रतियोगिता के अंत में विघालय के एकाडमिक डायरेक्टर श्री विशाल पारितोष ने विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया।



