
दरभंगा- 2 नवम्बर। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेन्द्र प्रताप सिंह को बिहार के महामहिम कुलाधिपति-सह-राज्यपाल ने राज्य के ”बेस्ट वाईस-चांस्लर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया । राजभवन सचिवालय की ओर से मंगलवारको इसकी घोषणा की गई है। घोषणा के उपरान्त विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास का माहौल है। विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अपने कुलपति प्रो एसपी सिंह को पुरष्कृत करने के लिए महामहिम कुलाधिपति के प्रति आभार व्यक्त किया है। कुलसचिव प्रो मुश्ताक अहमद ने अपने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुरेन्द्र प्रताप सिंह को राज्य के विश्वविद्यालयों के सभी कुलपति में सर्वश्रेष्ठता का पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें बधाई दी है और महामहिम के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पुरस्कार पूरे मिथिलांचल के लिए सम्मान है। विशेष कर दिपावली और महापर्व छठ से पूर्व मिथिला विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों, छात्र-छात्राओं एवं अभिवावको के लिए महामहिम कुलाधिपति द्वारा दिया गया तोहफा है। वहीं सीएम काॅलेज के छात्र आचार्य भास्कर को ”बेस्ट स्टुडेंट इन कल्चरल एक्टिविटीज” का पुरस्कार दिया गया है। मालुम हो कि महामहिम कुलाधिपति ने नौ कोटियों में पुरस्कार की घोषणा की है। तथा आगामी 16 नवम्बर को महामहिम कुलाधिपति के द्वारा सभी चयनित व्यक्तियों को राजभवन में सम्मानित किया जायेगा।



