बिहार

कुशेश्वरस्थान सीट पर नीतीश की बादशाहत बरक़रार, अमन हजारी 12,698 मतों से जीते

दरभंगा-02 नवंबर। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 12 हजार 698 मतों से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबुत किया है। वैसे चुनाव आयोग के द्वारा अधिकारिक घोषण नही की गई है। मतगणना हाॅल से मिली सुचना के अनुसार जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी 12 हजार 698 से जीत गए है। मंगलवार को हुए मतगणना में प्रत्याशी अमन भूषण हजारी को कुल-59882 मत मिले। जबकि राजद उम्मीदवार गणेश भारती को कुल-47184 मत प्राप्त हुए। इसी तरह लोजपा रामविलास की उम्मीदवार अंजू देवी को 5623, कांग्रेस उम्मीदवार 5602,जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के योगी चोपाल को 2211 मत, समता पार्टी के सच्चिदानंद पासवान को 2596 मत मिले। स्वतंत्र उम्मीदवार जीवछ कुमार हजारी 3200,राम बहादुर आजाद को 1789 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि नोटा को कुल-2899 मत प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान- एक लाख 30 हजार 986 गिराए गए थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button