क्राइम

BIHAR:- वर्चस्व की लड़ाई में कुख्यात अपराधी प्रिंस को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजुक

बेगूसराय- 07 जनवरी। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने वर्चस्व की लड़ाई में मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी कुख्यात अपराधी अंकित कुमार उर्फ प्रिंस को शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेगूसराय-मटिहानी पथ स्थित कावेरी पेट्रोल पंप एघु के समीप की है। दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी को गोली मारने की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई है।अपराधिक गिरोह के बीच भी तनाव का माहौल कायम हो गया है। प्रिंस को सदर अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने पर एक निजी अस्पताल ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी कुख्यात अपराधी प्रिंस शनिवार को बेगूसराय न्यायालय से तारीख कर पिता राजाराम सिंह सहित चार लोगों के साथ वाहन से अपने घर बदलपुरा जा रहा था। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु पेट्रोल पंप पर तेल लेकर वह घर की ओर चला ही था कि मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उसे रोक लिया तथा बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान ही मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे एक अपराधी ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए।

गंभीर रूप से घायल प्रिंस को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया तथा वहां प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां प्रिंस की हालत नाजुक बनी हुई है तथा डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस कुख्यात अपराधी है तथा उस पर मटिहानी सहित विभिन्न थाना में हत्या, लूट, रंगदारी और गोलीबारी सहित संगीन अपराधों के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। विभिन्न संगीन अपराध के साथ-साथ प्रिंस ने कुछ वर्ष पूर्व मटिहानी थाना में कार्यरत एसआई गोरेलाल पर भी गोलीबारी किया था।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तरीके से जांच पड़ताल किया जा रहा है, गोली मारने वाले अपराधी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button