ताज़ा ख़बरें

नए साल पर नेपाल में हुआ एक अरब से अधिक का कारोबार

महराजगंज- 02 जनवरी। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल ने भारतीय पर्यटकों को नववर्ष पर आमंत्रित कर एक अरब से अधिक का व्यवसाय कर लिया है। पोखरा,भैरहवा में फूड फेस्टिवल तथा अन्य शहरों के होटलों में मिली छूट से नेपाल पर्यटन बोर्ड को अनुमान से अधिक का आय हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए नेपाल पर्यटन बोर्ड के डायरेक्टर मनी लामि छाने ने बताया कि इस वर्ष नये साल में एक अरब से अधिक का व्यवसाय हुआ है। इससे नेपाली पर्यटन काफी उत्साहित है।

उन्होंने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या से ही भारतीय पर्यटक नेपाल पहुंचने लगे थे। जिसके लिए घरेलू पर्यटकों की संख्या बढ़ने से जिले के पर्यटन कारोबारियों ने विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमों तथा फूड फेस्टिवल और सेवाओं में छूट दी थी। उन्होंने कहा कि नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थल लुंबिनी काठमांडू पोखरा और चितवन में इस साल भारतीय तथा देसी विदेशी पर्यटकों की अच्छी खासी तादाद रही। जिन्होंने बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी में स्ट्रीट फूड और सांस्कृतिक उत्सव का खूब आनंद उठाया। नव वर्ष में नेपाल के होटलों और रेस्त्रां में स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इन आयोजनों ने पर्यटन अर्थव्यवस्था को ऊंची उड़ान दे दी। एक अरब से अधिक का व्यवसाय हुआ है।

इधर, भैरहवा होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया कि काठमांडू, पोखरा, लुंबिनी मनोकामना और भैरहवा के अधिकांश होटल और लॉज एक सप्ताह पहले ही बुक हो गये थे। भारत के पर्यटकों की वजह से होटल, रेस्टोरेंट समेत सभी प्रतिष्ठानों में जगह फुल थी। आलम यह रहा कि कई दिनों पहले से ही भीड़ लग गयी थी।

रेस्टोरेंट्स यूनियन के सदस्य अरुण ज्ञावले ने बताया कि प्रतिदिन की तुलना में पकवानों की बिक्री लगभग 10 गुना बढ़ गयी थी। यह आलम सभी रेस्टोरेंटों में रही। होटल व्यवसायी महेंद्र ने बताया कि भारतीय पर्यटकों की वजह से इस वर्ष एक अरब का कारोबार हुआ है। इससे नेपाली पर्यटन उद्योग उत्साहित है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button