स्पोर्ट्स

T-20 विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम घोषित

मुंबई- 05 दिसंबर। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला और उसके बाद होने वाले आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान विस्फोटक सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को सौंपी गई है। श्वेता सेहरावत उप-कप्तान होंगी।

भारतीय अंडर-19 टीम दक्षिणा अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलेगी, जिसके मैच 27,29,31,02 और 04 जनवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद टीम विश्व कप में हिस्सा लेगी।

आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। प्रत्येक समूह की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी, जहाँ टीमों को छह के दो समूहों में रखा जाएगा।

प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें फिर सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल में खेला जाएगा। फाइनल 29 जनवरी को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय अंडर-19 महिला टीम इस प्रकार है: शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के लिए भारतीय टीम – शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर) , सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button