बिहार

बिहार उपचुनाव: कुढ़नी में 57.9 प्रतिशत लोगों ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

मुजफ्फरपुर- 05 दिसम्बर। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को संपन्न हुए मतदान में 57.90 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मुख्य मुकाबला जदयू के मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार गुप्ता के बीच में है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने सोमवार देर शाम प्रेसवार्ता में बताया कि कुढ़नी उपचुनाव में कुल 57.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां पर 50.90 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2022 के उपचुनव में सात प्रतिशत अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी में कुल 320 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। कुल मतदाताओं की संख्या 3,11,728 है। इसमें महिला मतदाता की संख्या 1,46507 है और पुरुष मतदाता की संख्या 1,64474 है। वहीं, अन्य में 6 हैं जबकि, सेवा मतदाता 741 हैं।

कुढ़नी में मुख्य रूप से टक्कर जदयू और भाजपा के बीच है। जदयू की तरफ से मनोज कुशवाहा तो भाजपा की तरफ से केदार गुप्ता मैदान में हैं। वहीं वीआईपी की तरफ से नीलाभ कुमार और एआईएमआईएम के टिकट पर गुलाम मुर्तुजा चुनाव लड़ रहे हैं। डिप्टी सीएम और सीएम ने कुढ़नी में जनसभा कर मुकाबले को रोचक कर दिया। जबकि भाजपा ने अंतिम दिन चिराग पासवान और रवि किशन को चुनाव प्रचार में भेजा। दोनों जनसभाओं में भारी भीड़ उमड़ी थी।

जातिगत मतदाताओं की बात करे तो यहां सबसे ज्यादा भूमिहार मतदाता 32 से 35 हजार के बीच में हैं। इसके अलावा राजपूत 12 हजार, कायस्थ-ब्रह्मण 10 हजार, वैश्य 35 हजार, पासवान 20 हजार, मुसहर और अन्य 15 हजार जिसे भाजपा का परम्परागत वोटर माना जाता है। वहीं दूसरी ओर मुसलमान 40 हजार, यादव 30 हजार, कुशवाहा 25 हजार और सहनी-रविदास मिलाकर 48 हजार हैं। जो भाजपा के कोर मतदाता नहीं हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button