
MADHUBANI:- आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक में डीएम ने कहा- लाभुकों को हर हाल में पूरी सहजता के साथ ससमय खाधान्न उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें, अधिकारियों को दिए अधिक से अधिक जन वितरण विक्रेताओं के दुकानों के जांच का निर्देश
मधुबनी- 22 नवंबर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने राशन कार्ड वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि राशन कार्ड निर्गत करने हेतु स्वीकृत आवेदनों की संख्या तथा योग्य लाभुकों को राशन कार्ड निर्गत कर देने की संख्या में अंतर दृष्टिगोचर हो रहा है।
उन्होंने उपस्थित सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस अंतर को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त करें। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि ऑनलाइन राशन कार्ड हेतु प्राप्त आवेदन के निष्पादन में सदर अनुमंडल का प्रदर्शन अच्छा है,वही झंझारपुर अनुमंडल का प्रदर्शन निम्न है। उन्होंने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि बीडीओ के साथ नियमित रूप से समीक्षा करें,साथ ही स्वीकृत आवेदनों को अविलंब निर्गत करे।
उन्होंने उपस्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से बारी बारी उनके द्वारा गत माह में किए गए निरीक्षण की जानकारी ली और *कम निरीक्षण कार्य करने वाले हरलाखी एवं अंधराठाढ़ी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कम सर कम 50 दुकानों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करें। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को भी* जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की दुकानों का नियमित तौर पर निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए हैं। सबसे कम निरीक्षण बेनीपट्टी के एसडीओ द्वारा पाया गया। उन्होंनेकहा की गड़बड़ी करने वाले जन वितरण विक्रेताओं का लाइसेंस रद्द करने हेतु प्रस्ताव दे।
उनके द्वारा उक्त विभाग से संबंधित सीडब्ल्यूजेसी, एमजेसी व सी पी ग्राम से संबंधित मामलों की समीक्षा भी की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने अनुमंडल प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण/ सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक नियमित रूप से करने एवं बैठक की कार्यवाही ससमय जिला मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज, डीपीआरओ परिमल कुमार,जिला आपूर्ति पदाधिकारी वंदना कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार भारती,जिला विधि शाखा प्रभारी पदाधिकारी कुमारी आरती, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अश्वनी कुमार, जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी बेबी कुमारी, फुलपरास अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, झंझारपुर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी, बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार मंडल,राज्य खाद्य निगम जिला प्रबंधक पंकज कुमार सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व सहायक प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम उपस्थित थे।



