स्पोर्ट्स

महिला एशिया कप : श्रीलंका ने पाकिस्तान को 1 रन से हराया, फाइनल में होगी भारत से भिड़ंत

सिलहट- 13 अक्टूबर। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 1 रन से हराकर महिला एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका सामना 15 अक्टूबर को भारत से होगा। इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए थे।

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम को मुनिबा अली और सिदरा अमीन ने तेज शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 3 ओवर में 31 रन जोड़े। चौथे ओवर में मुनिबा रन आउट हो गईं। उन्होंने 10 गेदों में तीन चौकों की बदौलत 18 रन बनाए। हालांकि इसके बाज अमीन भी 9 रन बनाकर 47 के कुल स्कोर पर इनोका रानाविरा का शिकार बनीं। यहां से पाकिस्तान की रन गति धीमी होती चली गई। हालांकि कप्तान बिस्माह महरूफ और निदा दार ने जरूर पाकिस्तान के लिए संघर्ष किया, लेकिन दोनों ने धीमी गति से बल्लेबाजी की, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। महरूफ ने 41 गेंदों में 42 और निदा दार ने 26 गेंदों में 26 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट पर 121 रन ही बना सकी।

श्रीलंका की तरफ से इनोका रानाविरा ने 17 रन देकर 2 विकेट और सुगंदिका कुमारी व काविशा दिलहारी ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम ने हर्षिता मादावी (35) अनुष्का संजीवनी (26), नीलाक्षी डिसिल्वा (14) और हसिनी परेरा (13) की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू ने 3 और ऐमान अनवर, निदा दार वव सादिया इकबाल ने 1-1 विकेट लिया।

महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसमें श्रीलंका का सामना 6 बार के चैम्पियन भारत से होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button